नेशनल हाइवे पर बीच सड़क जन्मदिन सेलिब्रेशन भारी पड़ा, सोनहत BMO पर FIR दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बैकुंठपुर। नेशनल हाइवे के बीच कार रोककर जन्मदिन मनाने वाले सोनहत बीएमओ डॉ. अनित बखला और उनके साथी पर पुलिस ने FIR दर्ज कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर रूप ले लिया। वीडियो में डॉ. बखला और उनके साथी कार की बोनट पर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के ग्राम आनी निवासी डॉ. अनित बखला सोनहत में बीएमओ के पद पर तैनात हैं। 28 नवंबर की रात उन्होंने अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने के लिए बैकुंठपुर के रामपुर तिराहा के पास नेशनल हाइवे पर कार (क्रमांक CG 16 CR 0016) खड़ी की और कार की बोनट पर केक रखकर काटा। उत्साह में दोनों ने आतिशबाजी भी की।

हालांकि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद वीडियो वायरल हो गया, जिससे जनता और सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया भी देखी गई। इसके बाद बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने डॉ. अनित बखला और उनके साथी के खिलाफ BNS की धारा 285, 288, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122, 177 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और ऐसे खतरनाक कृत्यों को रोकना है, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *