भारी वाहनों की रफ्तार बनी जानलेवा, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और तेज रफ्तार पर रोक की उठी मांग

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- शहर में बेतरतीब ढंग से प्रवेश कर रहे भारी वाहनों और तेज रफ्तार ट्रकों के कारण हो रही दुर्घटनाओं और जानमाल की क्षति को लेकर सोमवार को गौ सेवा धाम एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए।


ज्ञापन में कहा गया है कि
“मुंगेली शहर के अंदर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से आम नागरिकों को खतरा बना हुआ है। इससे न केवल जान-माल की हानि हो रही है, बल्कि मवेशियों व शासकीय संपत्तियों को भी नुकसान पहुंच रहा है।


प्रतिनिधियों ने बताया कि हाईवे पर दौड़ते तेज रफ्तार ट्रक जब गौशालाओं के आसपास गुजरते हैं तो कई बार मवेशी इनके शिकार हो जाते हैं। आमजन के लिए भी शहर की सड़कें असुरक्षित हो गई हैं। साथ ही, यह भी कहा गया कि गौशालाओं तक मवेशियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में गौ सेवा धाम के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनीष वैष्णव, योगेश ताम्रकार, शिवराम साहू, अजय सिंह राजपूत, शिवशंकर साहू और सूरज यादव सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उचित कार्यवाही की जाए।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद प्रशासन ने इस मुद्दे पर जल्द विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *