सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, अब तक 11 मोटरें बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर में फैक्ट्री से सबमर्सिबल पंप और अन्य उपकरणों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कबीर नगर क्षेत्र की पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ विक्का को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चार केबीसी ब्रांड के सबमर्सिबल पंप और एक बंडल रोल पाइप बरामद किया गया है।

इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों – ओमन ध्रुव उर्फ रावण, गुरप्रीत सिंह और जोबन सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से 7 सबमर्सिबल पंप जब्त किए गए थे। पुलिस की अब तक की कार्यवाही में कुल 11 मोटरें और अन्य चोरी किया गया सामान बरामद किया जा चुका है।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी अमित बेरालिया, निवासी पार्क रेजीडेंसी, तेलीबांधा रायपुर, ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी जरवाय तेंदुआ रोड, हीरापुर स्थित अंबे पॉलिमर्स प्रा.लि. फैक्ट्री से 30 मई 2025 को अज्ञात चोरों ने कुल 14 नग सबमर्सिबल पंप, रोल पीवीसी पाइप, डीआई पाइप, फिटिंग्स और ट्रांसफार्मर के पुर्जे चोरी कर लिए।

इस पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 90/25, धारा 305(a), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कैसे हुआ खुलासा?

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कबीर नगर पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों की जांच और खुफिया सूचना के आधार पर पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, 18 जून 2025 को फरार आरोपी धर्मेंद्र सिंह उर्फ विक्का को थाना आमानाका क्षेत्र के रोटरी नगर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का विवरण:

  • नाम: धर्मेंद्र सिंह उर्फ विक्का

  • पिता का नाम: स्व. राजेंद्र पाल सिंह

  • उम्र: 36 वर्ष

  • पता: मकान नंबर E6, डॉ. शाकुरे मुर्गा फार्म के पास, रोटरी नगर, थाना आमानाका, रायपुर

पूछताछ में आरोपी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई:

रायपुर पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में जुटी है। अब तक की तत्पर कार्रवाई और समर्पित जांच के लिए कबीर नगर पुलिस की सराहना की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *