साँवा शक्ति केंद्र में SIR अभियान पर बैठक, रिजवान हक ने कार्यकर्ताओं को दिया सक्रिय रहने का निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- शक्ति केंद्र साँवा के बूथ संख्या 95-96 पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा श्री रिजवान हक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में बूथ अध्यक्षों, BLO-2 और अन्य कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। रिजवान हक ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर टीम सक्रिय रहेगी, जहां मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा।

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे तथा अपात्र नामों को हटाया जाएगा।इस अवसर पर रिजवान हक ने कहा, “SIR अभियान लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम है। सभी कार्यकर्ता मिलकर मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाएं, ताकि हर पात्र वोटर का अधिकार सुनिश्चित हो।

बैठक में प्रमुख रूप से दुकलहा साहू, रामनारायण राजपूत, सुरेश निर्मलकर, बोधराम राजपूत, रामकुमार राजपूत, घनश्याम राजपूत, प्रदीप साहू, धर्मेंद्र यादव, शंकर साहू, कांते राजपूत, रमेश साहू, चित्रकांत राजपूत, प्रताप राजपूत, द्वारका राजपूत, हरिचंद राजपूत, सनत राजपूत, हरिद्वार यादव, मोहन साहू, नारायण साहू, प्यार यादव, नाथू राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *