मुंगेली में ग्राम कोटवारों की बैठक: धान खरीदी, सुरक्षा और कृषि सेवाओं पर दिशा-निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली: जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग ने तहसील मुंगेली के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की। यह बैठक तहसील कार्यालय में हुई, जिसमें आगामी धान खरीदी, एग्री स्टैक, मुसाफिरी रजिस्टर, जन्म-मृत्यु पंजी, ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा, सतर्कता बढ़ाने और अपराध रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और किसानों को धान खरीदी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना था।बैठक में धान खरीदी से जुड़े बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम कोटवारों को निर्देशित किया गया कि धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखें, ताकि मंडी में धान बेचने वाले आम किसानों को कोई असुविधा न हो।

इसके लिए विशेष ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए गए। एग्री स्टैक के संदर्भ में कोटवारों को खेती, बीज, उर्वरक, कृषि रसायन, उपकरण, सिंचाई और डिजिटल सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया, जिससे किसानों को कृषि सुधारों की जानकारी मिल सके।मुसाफिरी और जन्म-मृत्यु पंजी के पालन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए।

कोटवारों को ग्राम में आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों का रजिस्टर संधारित करने, नजदीकी थाने को सूचना देने, अवैध गतिविधियों की गोपनीय रिपोर्टिंग करने और ग्राम सचिव से समन्वय स्थापित कर जन्म-मृत्यु पंजी की प्रति जिला कार्यालय भेजने का आदेश दिया गया। त्वरित सूचना और जागरूकता के लिए कोटवारों को तहसील, एसडीएम कार्यालय और थानों में नियमित उपस्थिति दर्ज करने, आपात स्थितियों, घटनाओं या दुर्घटनाओं की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता और साइबर जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस बैठक से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से चलेगी।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शतरंज, तहसीलदार कुणाल पाण्डेय, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), नायब तहसीलदार हरीश यादव, दिलीप खांडे, सुश्री श्वेता मेहर, उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा (थाना प्रभारी जरहागांव), उपनिरीक्षक गिरजाशंकर यादव (थाना प्रभारी फास्टरपुर) तथा मुंगेली ब्लॉक के ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *