मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश निर्देशानुसार जिला मुंगेली में मंडल स्तर के मीडिया प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय अटल परिसर में संपन्न हुई।

इस बैठक में कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों, नेक्स्टजेन 2.0 जीएसटी सुधारों तथा छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार के सुशासन प्रयासों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी मंडल प्रभारियों को सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पार्टी का प्रमुख आधार स्तंभ हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करें तथा देश व प्रदेश के विकास कार्यों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया हमारी कार्यप्रणाली का अभिन्न अंग है। तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हमें इन प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहना चाहिए, ताकि पार्टी के संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हो सकें।वहीं, रामशरण यादव ने सोशल मीडिया को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि इसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर है।

यह प्लेटफॉर्म अच्छे कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने का सबसे शक्तिशाली माध्यम है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। आईटी सेल संयोजक अशोक निर्मलकर ने प्रदेश स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की, जिससे प्रभारियों को अपनी रणनीति मजबूत करने में मदद मिली।

बैठक में विभिन्न मंडलों से पहुंचे प्रभारीगण शामिल हुए, जिनमें जरहागांव मंडल के जितेन द्विवेदी, सेतगंगा मंडल के महेंद्र गबेल, मुंगेली ग्रामीण मंडल के गुलाब सिंह राजपूत, मुंगेली नगर मंडल के शशांक तिवारी, गोंडखाम्ही मंडल के धनेश्वर चंद्राकर, भाजपा नगर मुंगेली मंडल के महामंत्री महावीर सिंह, मुंगेली नगर मंडल के महामंत्री मन्नू श्रीवास्तव, गोंडखाम्ही मंडल के संजय कुमार चंद्राकर, डिंडोरी मंडल के देव प्रसाद यादव, गोडखाम्ही मंडल के संजय साहू, डिंडोरी मंडल के रघुवीर साहू तथा देवरहट मंडल के कलेश्वर कश्यप प्रमुख थे। बैठक के अंत में अशोक निर्मलकर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।यह बैठक भाजपा की डिजिटल पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुई, जो स्थानीय स्तर पर पार्टी के संदेशों को और प्रभावी बनाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *