आरंग । मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र चंपारण धाम चंपेश्वर भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में राज्य स्तरीय रामचरित्र मानस के पावन प्रसंग पर नवोदित(युवान) व्याख्याकारों का प्रतियोगिता अगले महीने 14 व 15 दिसंबर को आयोजित होगा। इस संबंध में बैठक कर राम कथा चिंतन एवं मानस युवान व्याख्यान प्रतियोगिता के संयोजक लल्लू राम वर्मा भिलाई राजेंद्र देशमुख चिंगरी, हेमलाल साहू परसाही ,महेंद्र पांडे अंडा, जोहनलाल साहू उतई ,के सानिध्य में जिला मानस संघ रायपुर के अगुवाई में पदाधिकारी गण नारायण साहू रेखा राम साहू, शत्रुघ्न सिन्हा, लालाराम वर्मा शेखर विश्वकर्मा सीताराम यादव ,पोयम साहू ,अवध विश्वकर्मा ,हीरालाल साहू के उपस्थिति में आयोजन स्थल चंपेश्वर महादेव मंदिर त्रिमूर्ति सत्संग भवन का निरीक्षण कर बैठक आहूत करते हुए सहमति प्रदान कर विविधता के साथ दो दिवसीय व्याख्यान प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के समस्त तथा 10 शक्ति केंद्र के समस्त पदाधिकारी गण एवं करीब आठ सौ रामायण जो पंजीकृत है जिला मानस संघ में मंडली इस कार्य के लिए विधि विधिवत तरीके से कार्यक्रम को सफ़ल बनने के लिए दिशा निर्देश जारी किया जावेगा। में इस आयोजन में करीब 15 जिले से 75 नवोदित व्याख्याकर भाग लेंगे।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166648
Total views : 8193305