बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वर्ग के लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास

विधायक शहर ने योग संगम एवं हरित योग थीम के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर, 21 जून 2025/ आज पूरे देश के साथ साथ 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ जिले में भी मनाया गया। स्व. बी.आर. यादव बहतराई स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिले के आला अधिकारियों और सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों ने योगाभ्यास किया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह,नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पूर्व महापौर किशोर राय सहित जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ सामूहिक अभ्यास किया। योगाभ्यास ब्रह्मकुमारी संस्थान की मंजू दीदी द्वारा कराया गया। योग संगम एवं हरित योग की थीम पर योगाभ्यास के बाद सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया।
योगाभ्यास के उपरांत मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म की भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता है। वसुधैव कुटुंबकम् की हमारी संस्कृति है जो कहती है विश्व का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। भारत की संस्कृति जो बंधुत्व की भावना रखती है लोगों को जोड़ने का काम करती है। योग एक ऐसा माध्यम है जिससे ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने सभी से अपील की कि नियमित रूप से योग करें स्वास्थ्य रहें और विश्व के साथ अपने देश, राज्य और अपने जिले के विकास में योगदान दें। उन्होंने आगे कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा विकार दूर होता है और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है ।
आज सुबह सात बजे सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग प्रशिक्षक मंजू दीदी द्वारा बैठकर, खड़े होकर तथा लेटकर किए जाने वाले सूक्ष्म योग, अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, मत्स्यासन, सहित विभिन्न प्रकार योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। ब्रह्मकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग और पतंजलि संस्था द्वारा योग कराया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री शिव बनर्जी , समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, सहित अन्य अधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिकगण तथा काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। जिले के सभी विकासखंड में भी योग दिवस मनाया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *