Maruti WagonR Facelift में होंगे बड़े बदलाव, Auto Expo 2025 में होगी पेश!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

All New Maruti WagonR: मारुति सुजुकी इस साल 2024 में एक से बढ़कर कारें लॉन्च की हैं और अब कंपनी अगले साल की तैयारी कर रही है। अब खबर आ रही है कि ऑटो एक्सपो 2025 में कंपनी नई फेसलिफ्ट WagonR को पेश कर सकती है।

इस बार कार में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय यह कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार भी है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया आपको इस कार में देखने को मिल सकता है।

नई WagonR में होंगे बड़े बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Suzuki पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए अब सबसे पॉपुलर हैचबैक कार वैगन-आर को अपडेट करेगी। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में यह बाजार में आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को ऑटो एक्सपो 2025 में भी पेश किया जा सकता है।

मिल सकता है हाइब्रिड इंजन

सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक नई Wagon R में नया Z सीरीज वाला इंजन मिलेगा, यही इंजन इस समय स्विफ्ट और डिजायर को पावर दे रहा है। इतना ही नहीं इस कार में Hybrid तकनीक को भी शामिल किया जा सकता है। सुजुकी ने जापान में इसे हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 0.66 लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा। जिसके साथ eCVT ट्रांसमिशन दिया जाएगा।

नई Wagon R के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें Eeco कार की तरह स्लाइडिंग डोर्स दिए जा सकते हैं। कार के फ्रंट हिस्से से लेकर साइड लुक और रियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसकी टॉल कार वाली इमेज को नई जेनरेशन में भी रखा जा सकता है। इसके इंटीरियर में भी आपको नयापन देखने को मिल सकता है।

मारुति सुजुकी अब तेजी से हाइब्रिड कारों पर काम कर रही है। टोयोटा के साथ मिलकर कंपनी जल्द ही भारत में कई नए मॉडल लेकर आ रही है जो हाइब्रिड टेक्सेनोलॉजी से लैस होंगे। इतना ही नहीं मारुति खुद भी अपने हाइब्रिड मॉडल पर काम कर रही है ताकि बेहतर और किफायती रूप में इन्हें बाजार में लाया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *