मुंबई: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट का असर देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों पर भी देखने को मिला। टॉप-10 में शामिल आठ कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब ₹2.81 लाख करोड़ घट गया। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex में भी भारी गिरावट दर्ज की गई, जो हफ्ते भर में 2,368.29 अंक यानी 2.91 प्रतिशत नीचे आ गया।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इसके कारण दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना और निवेशकों ने सतर्कता के साथ कारोबार किया।
सबसे ज्यादा नुकसान State Bank of India को हुआ। बैंक का मार्केट कैप 53,952.96 करोड़ रुपये घटकर 10,55,567.27 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह ICICI Bank की वैल्यूएशन 46,936.82 करोड़ रुपये घटकर 9,40,049.82 करोड़ रुपये और HDFC Bank की मार्केट वैल्यू 46,552.3 करोड़ रुपये घटकर 13,19,107.08 करोड़ रुपये रह गई।
अन्य बड़ी कंपनियों में भी गिरावट दर्ज की गई। Larsen & Toubro की वैल्यूएशन 45,629.03 करोड़ रुपये घटकर 5,43,208.36 करोड़ रुपये रह गई। वहीं Bajaj Finance का मार्केट कैप 28,934.56 करोड़ रुपये कम हुआ। आईटी कंपनी Tata Consultancy Services की वैल्यूएशन 28,492.44 करोड़ रुपये घटी, जबकि Hindustan Unilever की मार्केट वैल्यू 26,350.67 करोड़ रुपये कम हो गई।
टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel में भी 4,732.75 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इस गिरावट के बीच दो कंपनियों ने सकारात्मक प्रदर्शन किया। Reliance Industries का मार्केट कैप 14,750.39 करोड़ रुपये बढ़कर 19,01,583.05 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Infosys ने भी 3,459.99 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की।
मार्केट कैप के लिहाज से Reliance Industries देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, State Bank of India, ICICI Bank, Tata Consultancy Services, Bajaj Finance, Larsen & Toubro, Infosys और Hindustan Unilever का स्थान आता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164456
Total views : 8189951