कवर्धा: Kawardha जिले के Pandariya थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए Dharmendra Singh ने बताया कि जिले में गुमशुदा लोगों की पतासाजी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने थाना पंडरिया में अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 10 फरवरी को उसकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी।
पंडरिया पुलिस ने लगातार खोजबीन करते हुए आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया। करीब 12 दिन की तलाश के बाद 22 फरवरी 2026 को पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
जांच में आरोपी की पहचान विक्रम सारथी (31) निवासी वार्ड नंबर-02, सारथी मोहल्ला पंडरिया के रूप में हुई। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश जारी रखी और आखिरकार 7 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author: Deepak Mittal









