मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से मनेंद्रगढ़ को मिली हाईटेक लाइब्रेरी, युवाओं में खुशी की लहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/मनेंद्रगढ़, 08 जुलाई 2025
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र के युवाओं को अब अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के लगातार प्रयासों से 441.49 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग ज़ोन की सौगात मिली है।

राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस लाइब्रेरी का निर्माण नगर पालिक निगम चिरमिरी में किया जाएगा, जिसकी क्षमता 250 सीटों की होगी।

क्या होगी खास बातें इस सेंट्रल लाइब्रेरी में?

  • आधुनिक डिजिटल अध्ययन सामग्री

  • प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप संसाधन

  • शांत एवं व्यवस्थित रीडिंग ज़ोन

  • पुस्तक प्रेमियों और छात्रों के लिए सर्वसुलभ सुविधा

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा,

“यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को मजबूत करने का माध्यम होगा। ज्ञान आधारित समाज की दिशा में यह एक सशक्त कदम है।”

स्थानीय युवाओं में उत्साह

घोषणा के बाद छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया और मंत्री जायसवाल का आभार जताया।

यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय समानता की दिशा में एक मजबूत प्रयास है, बल्कि इससे शिक्षा और ज्ञान का विस्तार भी सुनिश्चित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *