ताजा खबर
राजपूत समाज का सीएम-गृह मंत्री को ज्ञापन: ठाकुर राम सिंह की तत्काल रिहाई की मांग, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी प्रकाश इंडस्ट्रीज भास्करपारा कोल माइंस द्वारा 65 टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण फर्जी दस्तावेज के आधार पर ट्रेलर में तय सीमा से अधिक माल परिवहन करने पर वाहन स्वामी एवं चालक गिरफ्तार 8000 बच्चों को अपराधमुक्त जीवन की सीख: सरगांव पुलिस की ‘पहल’ कार्यशाला से जागरूकता अभियान बिल्हा में विकास की नई लहर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 65.55 लाख से अधिक के योजनाओं का किया भूमिपूजन बालोद में मनाई गई मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती — युवाओं के लिए प्रेरणा बने उनके विचार

मनेंद्रगढ़ को मिली वनमण्डल की सौगात..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवीन वनमण्डल में होंगे तीन उप वनमंडल

कोरिया वनमण्डल का हुआ पुनर्गठन, राजपत्र में प्रकाशन

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रयासों से सरगुजा संभाग के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को एक और बड़ी सौगात मिली है। अब मनेंद्रगढ़ का अपना खुद का वनमण्डल होगा और इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है।

जिला बनने के बाद लंबे समय से मनेंद्रगढ़ को वनमण्डल बनाने की मांग उठ रही थी। क्षेत्र के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों की इस मांग को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सामने रखा था। इस प्रस्ताव पर आखिरकार मुहर लगी है और कोरिया वन मंडल का पुनर्गठन करते हुए मनेंद्रगढ़ वनमण्डल का गठन किया गया है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नवीन वनमण्डल मनेंद्रगढ़ में तीन उप वनमण्डल होंगे। इसका कुल क्षेत्रफल 2361.35 वर्ग किमी होगा। उप वनमण्डल में मनेंद्रगढ़ उप वनमण्डल 878.89 वर्ग किमी, केल्हारी उप वनमण्डल 664.12 वर्ग किमी तथा जनकपुर उप वनमंडल 818.33 वर्ग किमी का होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment