रायपुर में होगा मानक महोत्‍सव-2024 का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

गौतम बाल बोंदरे रायपुर। भारतीय मानक ब्‍यूरो (बीआईएस), रायपुर द्वारा विश्‍व मानक दिवस के अवसर पर ‘’बेहतर विश्‍व के लिए साझा दृष्टिकोण’’ थीम के साथ 14 अक्‍टूबर, 2024 (सोमवार) को अपराह्न 03.30 बजे से होटल कोर्टयार्ड बाय मेरियट, लाभाण्‍डी, रायपुर में मानक महोत्‍सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है । इस महोत्‍सव का शुभारम्‍भ, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ।

मानक महोत्‍सव-2024 के आयोजन का उद्देश्‍य एसडीजी-9 लचीली आधारभूत संरचना का निर्माण, समावेशी और सतत् औद्योगीकरण को बढ़ावा देना और नवाचार को प्रोत्‍साहित करना है । कार्यक्रम में हितधारकों से जुड़ने के लिए बीआईएस की आउटरीच गतिविधियों के साथ ही साथ बेहतर विश्व के लिए सतत विकास लक्ष्य 9, उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा पर दृष्टिकोण साझा किए जाएंगे ।

 

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मानक क्लबों के छात्र सदस्यों- जिनमें स्‍व. श्री राम मिंटू शर्मा शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय, डुमरतराई, पंडित राम सहाय शासिकीय अंग्रेजी माध्‍यम उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय, महोबा बाजार, रायपुर, केन्‍द्रीय विद्यालय, सीआईएसफ, उतई, शासकीय सह-शिक्षा पॉलीटेक्निक, रायपुर, सेंट्रल इंस्‍टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्‍स इंजीनियरिंग एण्‍ड टेक्‍नोलॉजी, रायपुर, जे.आर दानी शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय, रायपुर, केन्‍द्रीय विद्यालय, डब्‍ल्‍यू आर एस कालोनी, रायपुर और केन्‍द्रीय विद्यालय, दीनदयाल उपाध्‍याय नगर, रायपुर के छात्रगण शामिल हैं, द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए जाएंगे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *