बिलासपुर: बिलासपुर के सीपत NTPC में काम के दौरान एक ठेका कर्मचारी की दुखद मौत हो गई। कर्मचारी काम के दौरान चक्कर खाकर गिर गया, जिसे तुरंत NTPC अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
मृतक की पहचान अमृत लाल साहू के रूप में हुई है, जो ग्राम कुली के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, अमृत लाल साहू ईएमडी एजेंसी पीके त्रिपाठी के साथ काम कर रहे थे।
NTPC के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि इस घटना में कार्डियक अरेस्ट का संदेह है। प्रबंधन दिवंगत के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा देगा।
घटना के समय अमृत लाल साहू तीन अन्य कर्मचारियों के साथ टीपी-5 (बंकर फ्लोर) पर काम कर रहे थे। सहकर्मियों के अनुसार अचानक उनका शरीर कांपने लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। उन्हें NTPC सीपत अस्पताल लाया गया और CPR दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237076
Total views : 8284691