एसपी एसआर भगत ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवा दे रहे 80 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
तबादलों की इस सूची में एक सहायक उपनिरीक्षक, 17 प्रधान आरक्षक और 62 आरक्षक शामिल हैं।
इन तबादलों का मकसद पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना है, ताकि सभी क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित हो सके।
बताया जा रहा है कि जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, वे कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात थे। एसपी भगत ने कहा कि यह निर्णय विभागीय प्रक्रिया के तहत लिया गया है और इसका उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को सुचारू बनाना है।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8224843
Total views : 8269095