गरियाबंद के राइस मिल में भीषण आग, लाखों का धान जलकर खाक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजिम: गरियाबंद जिले के बोरिद गांव के पास स्थित तिरुपति सम्पत्ति राइस मिल में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि धान से भरी बोरियां और खाली बारदाने उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते लाखों रुपये का धान जलकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका, जिससे आसपास के हिस्से सुरक्षित बचा लिए गए।

10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान

प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग में करीब 10 लाख रुपये का धान जलकर खाक हो गया है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है।

घटना से राइस मिल प्रबंधन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment