रायपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आज अंतिम कार्य दिवस को देखते हुए उनके कार्यकाल में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इनमें अधिकांश अधिकारी जैन के साथ करीब पौने पांच साल से कार्यरत रहे हैं।
आज जीएडी ने आदेश जारी कर सीएस ऑफिस में OSD रहीं पूनम सोनी (राप्रसे) का तबादला OSD कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट किया गया है कि श्रीमती सोनी को सीएस ऑफिस से कार्यमुक्त करने का अंतिम निर्णय नए मुख्य सचिव लेंगे।
परंपरा के अनुसार नए मुख्य सचिव अपने विश्वसनीय अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्त करते हैं।
नए मुख्य सचिव विकास शील कल से अपने पद पर कामकाज शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि विकास शील पूर्व में फूड, स्वास्थ्य और मार्कफेड में MD रह चुके हैं। वहीं, पुराने निज सहायक और स्टाफ ऑफिसर सीएस ऑफिस में नियुक्ति के लिए तैयारियों में जुटे हैं।
इस तबादले और नियुक्तियों के सिलसिले से सीएस ऑफिस में बदलाव की हवा महसूस की जा रही है और यह देखना दिलचस्प होगा कि नए मुख्य सचिव अपने कार्यकाल में किन प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम में शामिल करते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162780
Total views : 8187346