रेत की अवैध तस्करी पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त
रायगढ़ में अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए चला छापेमारी अभियान
रायगढ़। जिले में रेत की अवैध तस्करी पर खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने जांच अभियान चलाते हुए 10 ट्रैक्टर और 2 हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, जिले के कई अवैध रेत घाटों से रेत का परिवहन ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के जरिए हो रहा था। शहर की सड़कों पर भी खुलेआम रेत की ढुलाई की जा रही थी। शिकायतों के बाद खनिज विभाग ने 5 नवंबर से जांच अभियान शुरू किया।
ग्राम लेबड़ा क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 10 ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी ट्रैक्टरों में रेत लदी हुई थी और चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद खनिज अमला ने सभी ट्रैक्टर जब्त कर लिए। इनमें से 6 ट्रैक्टर भूपदेवपुर थाना और 4 ट्रैक्टर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े किए गए।
खनिज विभाग ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164951
Total views : 8190751