हर्ष लाल, संवाददाता, सक्ती
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 14 चक्का ट्रक में क्षमता से अधिक गौवंश को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर ले जाने के प्रयास को विफल कर दिया।

पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान कुल 46 गौवंश बरामद किए। इनमें से 7 गौवंश की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि 39 जीवित गौवंश को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू किए गए सभी जीवित गौवंश को कांजी हाउस, धरमजयगढ़ में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां उनके लिए चारा एवं पानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









