ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: Raigarh जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। Shashi Mohan Singh के निर्देशन में भूपदेवपुर, पुसौर और तमनार थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर महुआ शराब जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

भूपदेवपुर में दो जगह रेड, 70 लीटर महुआ शराब जब्त

Bhupdevpur थाना पुलिस ने ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि शनिराम महंत नदी किनारे झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15, 10 और 5 लीटर क्षमता वाले डिब्बों में रखी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी शनिराम महंत (43) के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

इसी गांव में दूसरी कार्रवाई में ललिता डनसेना के कब्जे से करीब 30 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 3 हजार रुपये) जब्त की गई। आरोपी महिला के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुसौर में बरगद छाप महुआ शराब के 28 पाउच जब्त

Pusaur थाना पुलिस को ग्राम कठानी मेन रोड के पास उड़ीसा की बरगद छाप महुआ पाउच शराब बेचने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बनबस गुप्ता (61) को पकड़कर उसके पास से 180 एमएल के 28 पाउच (कुल करीब 5 लीटर 40 एमएल) महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 1,400 रुपये बताई जा रही है।

तमनार में पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी पकड़ा

वहीं Tamnar थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम जरेकेला में कार्रवाई करते हुए मोहित भारद्वाज (35) को अवैध महुआ शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से 5 लीटर की जरीकेन और दो बोतलों में रखी कुल 9 लीटर महुआ शराब (कीमत करीब 1,800 रुपये) बरामद की गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले में अवैध शराब के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment