लद्दाख के गलवान के चारबाग इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. सेना के एक वाहन पर बोल्डर (पत्थर) गिर गया. इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन में सवार दो अधिकारी शहीद हो गए और तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
घायलों को एयरलिफ्ट किया गया. घायलों में 2 मेजर और 1 कैप्टन हैं. जवानों का काफिला दुरबुक से चोंगटास ट्रेनिंग यात्रा पर था.
ये हादसा बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उस वक्त हुआ जब दुरबुक से चोंगताश जा रहा सैन्य वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसमें14 सिंध हॉर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह शहीद हो गए. जबकि मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) घायल हुए हैं. घायलों को 153 GH, लेह ले जाया गया है.
इस हादसे को लेकर भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने जानकारी दी है कि 30 जुलाई को करीब 11:30 बजे लद्दाख में एक सैन्य काफिले के वाहन पर चट्टान से एक पत्थर गिर गया. बचाव कार्य जारी है.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156863
Total views : 8178097