केंद्र सरकार ने खुफिया विभाग (IB) के नए चीफ के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित के नाम को मंजूरी दे दी है। तेलंगाना कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित के पास खुफिया अभियानों और इंटरनेल सिक्योरिटी का व्यापक अनुभव है।
उनकी सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति जम्मू-कश्मीर और लेह के दौरान की है। यहां पर उन्होंने श्रीनगर के आईबी ऑफिस में सहायक खुफिया ब्यूरो चीफ का कार्यकाल संभाला है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया था, उस वक्त भी महेश दीक्षित वहीं तैनात थे
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दीक्षित को मजबूत जमीनी खुफिया नेटवर्क और आतंकवाद रोधी अभियानों का बेहतर अनुभव है। इतना ही नहीं उन्होंने वामपंथी उग्रवाद और सीमापार घुसपैठ दोनों को अच्छी तरह से संभाला है।
उन्हें देश की आतंरिक सुरक्षा की बेहतर जानकारी है और खुफिया अभियानों को भी बेहतर तरीके से चलाने का अनुभव है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति के मुताबिक वह निर्वतमान आईबी चीफ के पद छोड़ने के बाद अपना कार्यभार संभालेंगें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232296
Total views : 8278814