रायपुर। शिक्षा विभाग ने एक तबादला आदेश जारी करते हुए महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत को हटा दिया है और उन्हें बतौर सहायक संचालक जगदलपुर, बस्तर भेज दिया है। चर्चा है कि बोर्ड परीक्षा के खराब परिणामों के चलते यह कार्यवाही की गई है।
बता दें कि एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले की समीक्षा बैठक की थी। इसमें बोर्ड परीक्षा में जिले की खराब स्थिति पर भी चर्चा हुई और इसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी को हटा दिया।

इस आदेश में महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत (प्राचार्य ई संवर्ग) को हटाकर सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, जगदलपुर भेजा गया है। वहीं जांजगीर चांपा के नवागढ़ बीईओ विजय कुमार लहरे को महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह बिलासपुर के जेडी कार्यालय में पदस्थ भूपेंद्र कुमार कौशिक को नवागढ़ का नया बीईओ बनाया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165020
Total views : 8190854