महासमुंद कांग्रेस उपाध्यक्ष को पार्टी ने छह साल के लिए किया निष्कासित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

कांग्रेस भवन में पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और कांग्रेस कार्यकर्ता निर्मल जैन के बीच मारपीट करना जिला उपाध्यक्ष विजय साव को भारी पड़ गया। महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता पर विजय साव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव की ओर से जारी आदेश में 2 मार्च को पार्टी कार्यालय में हुई मारपीट की घटना को अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि यह न केवल पार्टी की विचारधारा के विपरित है, बल्कि इस हरकत से पार्टी की छवि को गंभीर क्षति पहुंची हैं।

यही नहीं कारण बताओ सूचना का भी समयावधि में जवाब नहीं दिया गया. जिस पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment