महादेव सट्टा कनेक्शन! जयपुर की शादी में शामिल होकर ईडी के रडार पर आए विजय अग्रवाल, 70 लाख कैश जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई।छत्तीसगढ़ में चर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले की आंच अब भिलाई और दुर्ग तक पहुंच चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह भिलाई के नामी होटल व्यवसायी और रेलवे ठेकेदार विजय अग्रवाल के निवासहोटलकैशियर और दिल्ली स्थित बड़े भाई के घर पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है।70 लाख नकद, मोबाइल और अहम दस्तावेज जब्त

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने अग्रवाल के घर से करीब 70 लाख रुपये नकदमोबाइल फोन, और कुछ संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए हैं। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की गई, जो सीधे तौर पर महादेव सट्टा ऐप से जुड़े काले धन की हेराफेरी से जुड़ी बताई जा रही है।

जयपुर में शादी बना सुराग का केंद्र

जानकारी मिली है कि ईडी को यह सुराग उस वक्त मिला जब जयपुर में महादेव सट्टा नेटवर्क के मुख्य किरदार सौरभ आहुजा की शादी में विजय अग्रवाल की मौजूदगी सामने आई। उसी शादी समारोह से ईडी को पता चला कि सौरभ काली कमाई को व्यवसायियों के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर करता था।
शादी स्थल पर रेड के दौरान सौरभ भाग निकला, लेकिन वहां मौजूद मेहमानों की जांच में विजय अग्रवाल की भूमिका पर शक गहराया

दर्जनों व्यापारी भी ईडी के निशाने पर

सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि सौरभ की शादी में भिलाई-दुर्ग के दर्जनों बड़े व्यापारी शामिल हुए थे। ईडी की छापेमारी की भनक मिलते ही वे जयपुर से भाग निकले, लेकिन ईडी को उनके सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन मिल चुके हैं।
अब संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में इन व्यापारियों के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी हो सकती है।

ईडी की कार्रवाई दिनभर चलती रही

ईडी की टीम मंगलवार सुबह 6 बजे दीपक नगर स्थित निवास पहुंची और उसके बाद होटल सागर और प्रबंधक के आवास पर छापे मारे। छापेमारी की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही, जिसमें वित्तीय लेन-देनसंपत्ति दस्तावेज, और सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई लिंक खंगाले गए।

यह मामला क्यों है अहम?

  • महादेव सट्टा ऐप देशभर में फैले ऑनलाइन सट्टा रैकेट का मुख्य केंद्र है।

  • यह ऐप पहले भी दुबई कनेक्शनबॉलीवुड से जुड़े आयोजन, और राजनीतिक फंडिंग को लेकर चर्चा में रहा है।

  • अब छत्तीसगढ़ में विजय अग्रवाल जैसे व्यापारियों की भूमिका सामने आना, केस को और गंभीर बना रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment