कोर्ट में रो पड़े लूथरा ब्रदर्स, गोवा ले जाने से पहले एयरपोर्ट पर सिर झुकाकर बैठे, सामने आई तस्वीर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 मौतों के आरोपी भाइयों को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जा रही पुलिस

गोवा के चर्चित नाइट क्लब अग्निकांड मामले में फरार चल रहे लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाए जाने के बाद अब गोवा पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही है। मंगलवार को दोनों आरोपियों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।

बुधवार को गोवा रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर दोनों भाइयों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे सिर झुकाकर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ गोवा पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। तस्वीरों से बचने के लिए दोनों ने कैमरे की ओर देखने से परहेज किया।

कोर्ट में परिजनों को देख फूट-फूटकर रोए

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद जब लूथरा ब्रदर्स की अपने परिजनों से मुलाकात हुई, तो दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। कोर्ट परिसर में यह दृश्य मौजूद लोगों के लिए भावुक कर देने वाला था।

थाईलैंड से की गई थी गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर 2025 को गोवा के उत्तरी क्षेत्र आरपोरा गांव स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें पर्यटक और क्लब के कर्मचारी शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद नाइट क्लब के सह-मालिक गौरव और सौरभ लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे।

जांच एजेंसियों की सक्रियता के चलते दोनों को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनका पासपोर्ट रद्द किया गया और उन्हें भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया।

गोवा में होगी गहन पूछताछ

अब गोवा पुलिस दोनों आरोपियों को फ्लाइट से गोवा ले जा रही है, जहां उनसे नाइट क्लब में सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था और हादसे की रात की घटनाओं को लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

हादसे ने झकझोरा था पूरा देश

नाइट क्लब में लगी आग ने न सिर्फ गोवा बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। शुरुआती जांच में क्लब में सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी की बात सामने आई थी। अब लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवारों को न्याय की उम्मीद बंधी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *