Ludhiana Acid Attack: दिन-दहाड़े महिला पर फेंका तेजाब, इलाके में दहशत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लुधियाना: Ludhiana के दुगरी इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गुरु ज्ञान विहार में दिन-दहाड़े बाइक सवार युवक ने 40 वर्षीय महिला मजदूर सावित्री पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी भतीजी के साथ मजदूरी का काम कर रही थी। इसी दौरान हेल्मेट पहने एक युवक बाइक पर वहां पहुंचा। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए हेल्मेट पहन रखा था। बताया जा रहा है कि उसने चालाकी से महिला को अपने पास बुलाया और अचानक उसके चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया।

हमले में महिला का चेहरा और आंखें गंभीर रूप से झुलस गईं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। Punjab Police की थाना दुगरी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment