जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गांजा तस्करी से करीब 50.64 लाख रुपए की संपत्ति बनाई थी, जिसे अब SFEMA कोर्ट मुंबई के आदेश पर जब्त किया गया है।
जशपुर पुलिस के अनुसार, रोहित यादव चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम जामझोर का निवासी है और वर्षों से गांजा तस्करी में लिप्त रहा है। वर्ष 2021 में पुलिस ने उसके कब्जे से 20.570 किलो गांजा बरामद किया था, जबकि इससे पहले भी उस पर 2013, 2017 और 2023 में कई बार गांजा तस्करी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
इतनी बार गिरफ्तारी के बावजूद रोहित यादव ने अपना नशे का धंधा बंद नहीं किया और गांजा तस्करी को पेशा बना लिया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि यादव ने अपने पुश्तैनी कार्य से इतनी संपत्ति अर्जित नहीं की थी, जितनी उसने अवैध व्यापार से बनाई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की मकान, वाहन और अन्य संपत्ति को सक्षम अधिकारी एवं प्रशासक कोर्ट (SFEMA) के आदेश पर फ्रीज किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में नशे के कारोबारियों की अवैध संपत्तियों पर इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162780
Total views : 8187346