बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है. लालकृष्ण आडवाणी 97 बरस के हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी.
शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिछले 4-5 महीनों के अंदर वो करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं. इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि वो इन दिनों अपने घर पर ही रहते हैं और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होते. आडवाणी को इस साल देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था. लेकिन वो स्वास्थ्य की वजह से राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके. उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217045
Total views : 8259044