International Desk: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख रहीं बेगम खालिदा जिया को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
उनका पार्थिव शरीर ढाका स्थित उनके गुलशन आवास ‘फिरोज़ा’ लाया गया, जहां परिवारजनों, करीबी रिश्तेदारों और पार्टी नेताओं ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।खालिदा जिया के अंतिम संस्कार के अवसर पर ढाका में शोक और श्रद्धा का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला।
देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है और तीन दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। खालिदा जिया की नमाज़-ए-जनाज़ा आज दोपहर 2 बजे ढाका के माणिक मिया एवेन्यू स्थित राष्ट्रीय संसद भवन के दक्षिणी प्रांगण में अदा की जाएगी। जनाज़े में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद उन्हें शेर-ए-बांग्ला नगर में उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के मकबरे के पास दफनाया जाएगा।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस सहित कई वरिष्ठ नेता और विदेशी गणमान्य व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सरकार ने खालिदा जिया के निधन पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और आज सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। राजधानी ढाका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां 10 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू किया गया है। बता दें कि 80 वर्षीय खालिदा जिया लंबी बीमारी से जूझ रही थीं। वह बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं और तीन बार देश का नेतृत्व किया। उनके निधन
Author: Deepak Mittal









