मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत शराब तस्कर गिरफ्तार, 1.07 लाख की संपत्ति जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली, 11 अक्टूबर 2025: जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी और बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब परिवहन कर रहे मनीष शर्मा को पुलिस ने पकड़ा, जिसके कब्जे से 92 पाव देशी प्लेन शराब और एक स्कूटी जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने असामाजिक तत्वों और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान शुरू किया है। इसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और पुलिस अनुभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में 10 अक्टूबर 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भूरी रंग की स्कूटी (क्रमांक सीजी 28 एस 5478) पर स्लेटी रंग के बैग में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। इस सूचना पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम लिलवाकापा चौक के पास घेराबंदी की और स्कूटी को रोक लिया।

जांच में स्कूटी चालक मनीष शर्मा पिता भरत लाल शर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कनौजिया कापा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की पहचान हुई। उसके बैग से 92 पाव देशी प्लेन शराब (16.560 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत 7,360 रुपये आंकी गई। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी की कीमत 1 लाख रुपये बताई गई, जिससे कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 1,07,360 रुपये हो गया।

गवाहों की मौजूदगी में सामग्री जब्त कर आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।आरोपी मनीष शर्मा के खिलाफ पहले भी आबकारी और जुआ संबंधी मामले दर्ज हैं। थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 444/2025 धारा 34(2) एवं 59 क आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर 11 अक्टूबर 2025 को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जप्त स्कूटी को राजसात कार्यवाही के लिए अलग से प्रतिवेदन भेजा गया है।


इस कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), उपनिरीक्षक सुशील बंछोर (प्रभारी साइबर सेल), प्रधान आरक्षक नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, तारे कश्यप, आरक्षक रवि मिंज, गिरीराज सिंह, राहुल यादव और दुर्गेश यादव का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए अभियान को और तेज करने का संकल्प जताया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *