जे के मिश्र / बिलासपुर में कुछ बार संचालक अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से बार का संचालन कर रहे हैं। इनमें से एक नाम हेवेंस पार्क बार का भी सामने आया है, जो बार-बार चेतावनी के बावजूद देर रात तक खुले रहने और शराब परोसने में लिप्त पाया गया है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएसपी निमेंतेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ अचानक हेवेंस पार्क बार पर छापा मारा। मौके पर पुलिस को देख बार में मौजूद लोग हड़बड़ा गए, कई नशे में झूम रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए।
सूत्रों के अनुसार, शहर के 36 मॉल स्थित एक बार में भी देर रात तक शराब परोसी जाती है। इसको देखते हुए आम जनता का कहना है कि पुलिस को ऐसे बार संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों को सबक सिखाया जा सके। फिलहाल पुलिस हेवेंस पार्क बार के मैनेजर से पूछताछ कर रही है और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215978
Total views : 8257755