आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, नवा रायपुर में 2, बलौदाबाजार में 7 लोग समेत कांकेर में 19 मवेशियों की हुई मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। प्रदेश में मौसम ने करवट ली है।कई जिलों में लगातार मूसलाधारबारिश हो रही है। तेज बारिश के साथ कई जिलों में बचपात की घटनाएं भी सामने आई है। नवा रायपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है वही कांकेर जिले में वज्रपात से 19 मवेशियों की भी जान गई है।

प्रदेश में कई दिन उमस होने के बाद आज कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली की अनेक घटनाएं सामने आई है। ताजा मामला नया रायपुर का है, जहां तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक युवक और एक महिला शामिल है। वहीं दूसरी घटना कांकेर जिले की है। यहां के रावघाट क्षेत्र के आतुरबेड़ा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 19 मवेशियों की भी मौत हुई है। मरने वाले मवेशियों में 3 बैल,4 गाय और 12 बकरिया शामिल है।

बता दे कि आज ही बलौदाबाजार जिले में भी वज्रपात से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के वक्त ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान तेज बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए सभी ने एक पेड़ का सहारा लिया। तभी आकाशीय बिजली वहां गिरी और इन सब की मौत हो गई। ज्ञात होगी इससे दो दिन पहले बस्तर जिले में भी वज्रपात की घटना सामने आई थी। जहां बिजली की चपेट में आने से दो जवानों की मौत हो गई थी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *