दीयों संग संवेदना की रोशनी — राज्यपाल रमेन डेका से मिले लोकेश कावड़िया, दिव्यांगजनों के हस्तनिर्मित उपहारों से दी दीपावली की शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कावड़िया ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और दिव्यांगजनों द्वारा हस्तनिर्मित मोमबत्ती, कुकीज, चॉकलेट व बॉटल ऑफ आर्ट जैसे आकर्षक उपहार भेंट किए।
राज्यपाल डेका ने भी लोकेश कावड़िया को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की प्रतिभा और मेहनत वास्तव में समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
भेंट के दौरान कावड़िया ने राज्यपाल को दिव्यांगजनों के हितों से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155715
Total views : 8176198