अपार्टमेंट में लगी लिफ्ट गिरी,4 घायल,रहवासियों ने बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग : भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में लिफ्ट गिरने से 4 लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए भिलाई के श्रीशंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से वहां के रहवासियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने बिल्डर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।


वैशाली नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक हादशा शकुंतला अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर को हुआ है। यहां के लोगों ने बताया कि साल 2014 में इस अपार्टमेंट को बिल्डर शकुंतला ढहाते और रिसाली निवासी वकील अहमद ने मिलकर बनाया था। इन लोगों ने लोगों को फ्लैट बनाकर तो दिया, लेकिन जो सुविधाओं का वादा किया था वो नहीं दी गई।


बिल्डर ने पैसे बचाने के लिए एक ही लिफ्ट 2017 में यहां लगवाई थी, लेकिन उसका प्रॉपर मेंटिनेंस नहीं किया गया। मेंटिनेंस ना होने से लिफ्ट बार-बार खराब हो रही थी। यहां फ्लैट धारकों की संख्या अधिक और लिफ्ट एक होने से यहां के रहवासियों ने खुद मिलकर अपार्टमेंट में एक और लिफ्ट लगवाई है। मेंटिनेंस के अभाव में बिल्डर द्वारा लगवाई गई लिफ्ट अचानक ही भरभराकर गिर गई।


जानकारी के मुताबिक शकुंतला अपार्टमेंट के चौथे माले में शिव चौधरी रहते हैं। उनके यहां शुक्रवार को मेहमान आए हुए थे। वो लोग लिफ्ट से उनके यहां जा रहे थे। जैसे ही लिफ्ट ऊपर गई अचानक बीच में उसका वायर टूट गया और लिफ्ट सीधे नीचे जा गिरी।

उस समय लिफ्टे में बच्चों सहित चार लोग सवार थे। चारों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को श्रीशंकराचार्य हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *