गरियाबंद में तेंदुए ने दी दस्तक, लोग दहशत में,वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद। गरियाबंद मुख्यालय में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में आ गए हैं। बीती रात तेंदुआ गरियाबंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में घूमता रहा और स्थानीय आवारा पशुओं का शिकार करता रहा. तेंदुए की मौजूदगी सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है.

वन विभाग ने लोगों से तेंदुए को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. खासकर बच्चों और बढ़ों को अकेले में ना घूमने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना देने के लिए कहा है.

वन विभाग को इन नंबरों पर करें सूचित
वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद- 8871 850 621,
सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, गरियाबंद-7803 919831
बीट फॉरेस्ट ऑफिसर गरियाबंद- 7354 212601.

सूत्रों के अनुसार, तेंदुआ हाइवे किनारे स्थित पहाड़ के खोह में पिछले कई महीनों से डेरा जमाए हुए है. हालांकि, वन विभाग ने तेंदुए की उपस्थिति को दर्शाने वाले चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *