बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के Balrampur जिले में अवैध उत्खनन की कार्रवाई के दौरान एक बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन पर गंभीर आरोप लगे हैं। एसडीएम Karun Kumar Dahariya पर जबरन लाठीचार्ज का आदेश देने और मारपीट के कारण 62 वर्षीय किसान की मौत होने का आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हंसपुर का है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एसडीएम करुण कुमार डहरिया और सामरी के नायब तहसीलदार Paras Sharma अपनी टीम के साथ बॉक्साइट के अवैध उत्खनन की सूचना पर कार्रवाई के लिए निकले थे।
आरोप है कि इसी दौरान खेत से घर लौट रहे तीन ग्रामीणों—रामनरेश राम (62), अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20)—को टीम ने रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बिना किसी पूछताछ के अधिकारियों और साथ मौजूद कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल रामनरेश राम ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो युवक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने निर्दोष किसानों को खनन माफिया समझकर बर्बरता की। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालात को देखते हुए कुसमी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रशासन की ओर से मामले की जांच के संकेत दिए गए हैं। हालांकि, आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8157029
Total views : 8178348