उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके, उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता से कांपी धरती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया।

राहत की बात है कि दोनों जिलों में अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटका महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने आसपास रहने वाले परिचितों को फोन कर भूकंप की जानकारी ली।


जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी में भूकंप रात करीब 1:21 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की है।


भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। इसका केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *