छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 700 पदों पर भर्ती का ऐलान – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इस बड़े फैसले से जहां राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं युवाओं को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

???? भर्ती का विवरण

  • 625 सहायक प्राध्यापक के पद

  • 25 क्रीड़ा अधिकारी के पद

  • 50 ग्रंथपाल के पद

इन पदों की नियुक्ति से न सिर्फ महाविद्यालयों में पढ़ाई और शोध कार्यों की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि खेल, पुस्तकालय और विद्यार्थियों की बुनियादी जरूरतों को भी बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा माहौल देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भी कहा कि यह भर्ती उच्च शिक्षा प्रणाली को नई मजबूती देगी और आने वाली पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाएगी।

पिछले 21 महीनों में सरकार ने विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती की है, जिनमें महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आदिम जाति विकास और शिक्षा विभाग शामिल हैं। इसी कड़ी में अब 700 पदों की भर्ती युवाओं के लिए उम्मीद और अवसर की नई किरण लेकर आई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *