बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में किराएदार युवती की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मकान मालिक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और गर्भवती होने के बाद दवाई खिलाकर मामला छिपाने की कोशिश की गई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी मां, दो बहनों और एक भाई के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से डौंडीलोहारा के रामनगर निवासी Sunil Kumar Gharde के मकान में किराए पर रह रही थी।
बताया जा रहा है कि 10 मार्च को डौंडीलोहारा थाना में युवती की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 17/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि युवती के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे दवाई खिलाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219167
Total views : 8261771