पेंड्रा। भारतीय जनता पार्टी ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से यह घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में लालजी यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। छह उपाध्यक्षों में नपा पेंड्रा के पूर्व पार्षद राकेश चतुर्वेदी, नीरज जैन, राकेश दीक्षित, दयाचंद पोर्ते, लूसन सिंह राठौर और मीरा पाव को नियुक्त किया गया है। कुबेर सिंह सर्राटी और मरवाही के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर को महामंत्री बनाया गया है। गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे को दोबारा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164989
Total views : 8190810