रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। ED ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। यह कार्रवाई एसीबी/ईओडब्ल्यू की एफआईआर के आधार पर शुरू की गई जांच के तहत की गई है।
जानकारी के मुताबिक, ED ने रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरुद में कुल 8 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान जांच एजेंसी को भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान मिला है।
अधिकारियों ने करीब 66.9 लाख रुपये नकद और 37 किलो से अधिक चांदी जब्त की है। इसके अलावा कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए गए हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ED की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच कर रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित घोटाले में कितने लोग शामिल हैं और कुल कितनी राशि का गड़बड़झाला हुआ है।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। यदि आरोप साबित होते हैं, तो यह मामला प्रदेश के बड़े आर्थिक घोटालों में शामिल हो सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231307
Total views : 8277560