छत्तीसगढ़ की राजनीति और व्यापारिक गलियारों में हलचल मचाने वाला स्मार्ट सिटी घोटाला एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले व्यापारी और स्वयंभू तांत्रिक केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस ने भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
उन पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है।
केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। दोनों आरोपी पिछले 10 महीनों से फरार थे। जिला एवं उच्च न्यायालय से उनकी जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी थीं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156888
Total views : 8178135