केके रेल लाइन बनी मौत की पटरी, ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। ग्राम कावडग़ांव के पास केके रेल लाइन पर पटरी पार कर रही एक महिला अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 ट्रेन की चपेट में आते ही मच गई चीख-पुकार

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 30 वर्षीय महिला रेल पटरी पार कर रही थी। इसी दौरान उसे आती हुई ट्रेन दिखाई नहीं दी और वह सीधे उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

 अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन जिंदगी की जंग वह हार गई। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

 अब तक नहीं हो पाई पहचान

हैरानी की बात यह है कि मृत महिला के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

 पोस्टमार्टम परिजनों के इंतजार में

फिलहाल महिला का शव पीएम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के सामने आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment