बिलासपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष पद का निर्वाचन आज कर्मचारी भवन, बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। यह निर्वाचन प्रदेश अध्यक्ष जी. आर. चंद्रा की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार अवस्थी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारीगण राजीव कस्तूरे एवं राजेश्वर वस्त्रकार द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी अवस्थी ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही नामांकन पत्र किशोर शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे वैध पाते हुए उन्हें निर्विरोध जिला शाखा अध्यक्ष घोषित किया गया।
घोषणा के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों ने किशोर शर्मा का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सकरी तहसील शाखा के अध्यक्ष पद पर विजय श्रीवास, कोटा तहसील शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता एवं कोटा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष के रूप में ममता बैरागी की नियुक्ति की गई।
प्रांत अध्यक्ष जी.आर. चंद्रा, प्रांतीय सचिव पवन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारीगणों के सामूहिक प्रयासों से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ओम त्रिपाठी, राजेश टंडन, महेंद्र तिवारी, हिमाचल साहू, चंद्रशेखर यादव, अनिल शर्मा, जी.आर. वस्त्रकार, राममजी ध्रुव, ममता बैरागी, पूनम सिंह, प्रतिभा ठाकुर, नलनी साहू, संतोषी यादव, मीनाक्षी राज, ज्योति पाल, सुलक्षणा खाडे, आरती राजपूत सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155235
Total views : 8175511