उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान एक्सप्रेस ट्रेन दो भागों में बट गई। टेक्निकल फॉल्ट की वजह से ये हादसा हुआ है। बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन के पास ये हादसा हुआ है।
किसी तरह बड़ा रेल हादसा होने से टल गया है। किसान एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के कई अभ्यर्थी यात्रियों को पुलिस ने रवाना किया। सुबह 4 बजे ट्रेन की AC बोगी टूटकर अलग हो गई थी। रेलवे विभाग के अफसर राहत कार्य मे जुटे हुए हैं। रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों का पता भी लगा रहे हैं।
किसान एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर से धनबाद जा रही थी। यह ट्रेन बिजनौर के स्योहारा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, अचानक से इसकी कपलिंग टूट गई। हादसे का शिकार हुई ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगे थे, इनमें 8 डिब्बे कट कर अलग हो गए।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि इंजन से जुड़ा हिस्सा तो इंजन के साथ ही आगे निकल गया।
लेकिन पीछे की आठ बोगियों रेलवे ट्रैक पर कुछ दूर तक दौड़ने के बाद रुक गईं। गनीमत रही कि इस हादसे के बाद भी ट्रेन के दोनों हिस्से सुरक्षित हैं। ट्रेन में बैठे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179858
Total views : 8211094