बालोद: अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने जानकारी दी है कि खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 के अंतर्गत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और कबड्डी खेलों में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 29 एवं 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, जिला बिलासपुर में किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231932
Total views : 8278368