Kedarnath DhamYatra: श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, 17 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे, टूटा ये रिकॉर्ड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। कपाट बंद होने से पहले ही यात्रा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभी तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

जबकि अभी इस सीजन में एक हफ्ते का समय बचा हुआ है।

केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे। पिछले साल पूरे सीजन में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे थे। बता दें कि बर्फबारी के बाद केदारघाटी का मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि ठंड भी जबरदस्त पड़ रही है। तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठा रहे हैं।

बरसात के बाद एक दिन में 5 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे, लेकिन अब केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा ने रफ्तार पकड़ी हुई है, प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। अभी तक 1712613 तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं। वहीं प्रतिदिन 12 हजार से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ के दर्शन भी कर रहे हैं।

चार धाम यात्रा के कपाट बंद होने का काउंटडाउन शुरू होने वाला है। 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने हैं। इसके अगले दिन 23 अक्टूबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट बंद होंगे। जबकि बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे। ऐसे में यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो गया है। आजकल मौसम भी घूमने​ फिरने के लायक बना हुआ है। हालांकि पहाड़ों में जबरदस्त ठंड भी होने लग गई है।

गौर हो कि इस साल प्रदेश के कई ​इलाकों में आपदा ने जमकर कहर बरपा। बावजूद इसके चार धाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस साल श्रद्धालुओं का आंकड़ा 48 लाख पार कर चुका है। जो कि पिछले साल से ज्यादा है। हालांकि 2023 में चार धाम यात्रा में 56 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे। अभी एक माह की बदरीनाथ धाम की यात्रा बची हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *