
पूरे सावन मास में भगवान शिव की भक्ति में भक्त रम रहे है भव्य कावड़ यात्रा के साथ में कलश यात्राएं भी निकाल करके महाकाल का अभिषेक भक्तों के द्वारा द्वारा किया जा रह है इसी के तहत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में 5 अगस्त को 9.30 बजे कोलवा पुल से एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में कावडिये शामिल होंगे भोले डूंगरी समरता कावड़ यात्रा समिति के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विगत 13 वर्षों से या भव्य आयोजन क्षेत्र की जनता की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है वैसे भी श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व रहता है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में यहा यात्रा होगी प्रारम्भ जोशी ने सभी से अनुरोध किया है की अपने स्थान से कांवड़ बनाकर कांवड़ में अपने गाँव के कुँए तालाब आदि का जल लेकर आना हैऔर उससे माँ पार्वती का अभिषेक करके गाँव की ख़ुशहाली सुख समृद्धि के लिए माता पार्वती से प्रार्थना करेंगे साथ ही हर कावड यात्री भगवा टी शर्ट , या कुर्ता आदि पहनकर आए ताकि पूरा वातावरण भगवामय हो जाए।

जो भी यात्रा में गांव से भजन मंडली शामिल करने हेतु समिति को पूर्व में अवगत कराये क्षेत्र की जनता से इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179845
Total views : 8211069